ग्लासगो, 26 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक-2016 में पुरुषों का एकल खिताब जीतने वाले चीन के चेन लोंग यहां जारी विश्व बैडमिंटन चैम्पियशिप से बाहर हो गए हैं।
टूर्नामेंट के आठवें वरीय चेन को शनिवार को सेमीफाइनल में डेनमार्क के स्टार खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन ने मात दी।
टूर्नामेंट के तीसरे वरीय खिलाड़ी विक्टर ने चीनी खिलाड़ी को आसानी से 21-16, 21-13 से हराया। यह मुकाबला महज 39 मिनट तक चला।
फाइनल में विक्टर का सामना दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ने वाले चीन के लिन डैन और दक्षिण कोरिया के सोन वान हू के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
dharmpath.com dharmpath