कोलकाता, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज फुटबाल क्लब मोहन बागान ने शनिवार को स्टार खिलाड़ी सोनी नोर्डे के साथ अपने करार की पुष्टि कर दी है।
नोर्डे अब क्लब के साथ नवंबर से शुरू होने वाली आई-लीग में खेलते नजर आएंगे।
क्लब ने एक बयान में कहा, “हमें इस बात को बताते हुए खुशी हो रही है कि सोनी नोर्डे ने क्लब के साथ करार किया है और वह आगामी 2017-18 सत्र में हमारे साथ खेलते नजर आएंगे। वह एक अक्टूबर को टीम के साथ जुड़ेंगे।”
हैती के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नोर्डे ने क्लब से अपनी जर्सी का नंबर बदलने को भी कहा है, जिसे क्लब ने मान लिया है।
क्लब ने बयान में कहा, “नोर्डे ने क्लब से अपना जर्सी नंबर 16 की जगह 10 नंबर का करने की मांग की थी। हमने उनकी इच्छा को मंजूर कर लिया है। वह इस साल 10 नंबर की जर्सी में नजर आएंगे।”
आई-लीग के पूर्व विजेता के साथ नोर्डे का यह चौथा सीजन होगा।
dharmpath.com dharmpath