ब्रसेल्स में सैनिकों पर हमला करने वाला मारा गया

ब्रसेल्स, 26 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रसेल्स में शुक्रवार शाम को एक हमलावर ने चाकू से सैनिको पर हमला कर दिया। जवाबी कारवाई में सैनिकों ने हमलावर को गोली मार दी।

टीवी चैनल आरटीबीएफ के मुताबिक, “हमलावर ने हमले से पहले तेज आवाज में अल्ला-हू-अकबर बोला था।”

यह पहला हमला नहीं है जो ब्रसेल्स में हुआ है इससे पहले जून में भी ऐसे हमले की साजिश रची गई थी लेकिन हमलावर को ब्रसेल्स सेंट्रल स्टेशन पर मार गिराया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493