नासा की बेवसाइट पर 9 करोड़ लोगों ने देखा सूर्यग्रहण

वाशिंगटन, 26 अगस्त (आईएएनएस)। नासा के अधिकारियों ने दावा किया है कि साल के सबसे बड़े सूर्य ग्रहण को नासा की बेवसाइट पर 9 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन देखा है।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी के मुताबिक, 21 अगस्त को साल का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण पड़ा, जिसके लिए नासा ने ऑनलाइन सूर्यग्रहण देखने की सुविधा नासा की बेवसाइट पर दी थी।

माना जा रहा है कि इंटरनेट की दुनिया में ऑनलाइन सूर्यग्रहण जैसा कोई इवेंट पहले नहीं हुआ है, जहां इतने सारे लोग एक मौके पर एकजुट हुए हों।

नासा के मुताबिक, 4 करोड़ लोगों ने नासा की ब्रॉडकास्टिंग बेवसाइट पर सूर्यग्रहण देखा है, साथ ही अन्य प्लेटफार्म पर भी।

फेसबुक पर 2.70 करोड़ लोगों ने सूर्यग्रहण से पहले और बाद में लाइव देखा है। साथ ही 1.21 करोड़ लोग नासा की बेवसाइट पर दर्ज किए गए।

अमेरिका में अगला सूर्यग्रहण वर्ष 2024 में पड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493