नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि किसी को भी आस्था के नाम पर कानून एवं व्यवस्था हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। इसे हरियाणा में हुई हिंसा के संदर्भ में समझा जा रहा है।
मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में देश को संबोधित करते हुए कहा, “हिंसा की वजह से पूरा देश दुख में है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी को भी आस्था के नाम पर कानून एवं व्यवस्था को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।”
हालांकि, सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा का कोई उल्लेख नहीं किया।
मोदी ने कहा, “जहां से भी हिंसा की खबर आती है तो तनाव होना वाजिब है।”
हरियाणा हिंसा में अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath