स्पेनिश लीग : नए सीजन में रोनाल्डो, रामोस के बगैर उतरेगा रियल

मेड्रिड, 27 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग में रियल मेड्रिड की टीम वालेंसिया के खिलाफ रविवार रात को अपना पहला घरेलू मैच खेलेगी। हालांकि, इस मैच में वह अपने स्टार खिलाड़ियों क्रिस्टियानो रोनाल्डो और डिफेंडर सर्गियो रामोस के बगैर उतरेगी।

रोनाल्डो और रामोस दोनों ही निलंबन के कारण इस मैच में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, क्लब के युवा खिलाड़ी जेसुस वालेजो भी निलंबन के कारण टीम के साथ शामिल नहीं हो पाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियल के लिए डिफेंस का नेतृत्व रफाएल वाराने और नाचो फर्नादेज करेंगे।

रियल के कोच जिनेदिन जिदान आक्रामक पंक्ति में करीम बेंजेमा और गारेथ बेल के साथ आगे बढ़ सकते हैं, वहीं मिडफील्ड की जिम्मेदारी मार्कोस असेंसियो, लुका मोडरिक, कासेमीरो और टोनी क्रस पर होगी।

वालेंसिया की बात की जाए, तो सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में टीम अपने नए कोच मासेर्लीनो गार्सिया के साथ उतरेगी। पिछले सप्ताह उनके मार्गदर्शन में टीम ने लास पाल्मास को 1-0 से मात दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493