‘धूम’ को लेकर यादों में खोए अभिषेक बच्चन

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘धूम’ ने रविवार को अपनी रिलीज के 13 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर अभिनेता अभिषेक बच्चन इससे जुड़ी यादों में खो गए और अपने प्रशंसकों का प्यार और समर्थन देने के लिए आभार जताया।

अभिषेक ने ट्वीट किया, “13 साल पहले इसने सबकुछ बदल दिया। आपके हमेशा कायम रहने वाले प्यार और समर्थन के लिए आप सबका शुक्रिया।”

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘धूम’ का निर्देशन संजय गढ़वी ने किया था और इसमें उदय चोपड़ा, जॉन अब्राहम, ऐशा देओल और रिमी सेन ने अभिषेक के साथ काम किया था। फिल्म में जबरदस्त बाइक रेसिंग और एक्शन दृश्य थे।

इस श्रृंखला की दो अन्य फिल्में ‘धूम-2’ (2006) और ‘धूम-3’ (2013) भी बन चुकी हैं।

‘धूम-2’ में अभिषेक के साथ ऐश्वर्या राय, बिपाशा बसु और ऋतिक रोशन जैसे कलाकारों ने काम किया था।

फिल्म ‘धूम-3’ में आमिर खान और कटरीना कैफ ने अभिषेक के साथ काम किया था। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

अभिषेक और उदय की जोड़ी इस श्रृंखला की पहली फिल्म से लेकर तीसरी फिल्म तक कायम रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493