कोलकाता, 27 अगस्त (आईएएनएस)। इस सीजन में पहली बार ईस्ट बंगाल और मोहन बागान क्लब आमने-सामने होंगे।
दोनों टीमों की भिड़ंत 24 सितंबर को कलकत्ता फुटबाल लीग (सीएफएल) में होगी। इसका फैसला शनिवार को लिया गया।
भारतीय फुटबाल संघ ने हालांकि, अभी तक इस भिड़ंत के लिए स्टेडियम के नाम की घोषणा नहीं की है।
मौजूदा विजेता ईस्ट बंगाल वर्तमान में लीग सूची में शीर्ष स्थान पर है। वह इस सूची में दूसरे स्थान पर काबिज मोहन बागान क्लब के केवल तीन अंक ऊपर है।
dharmpath.com dharmpath