उप्र में बारिश से तापमान लुढ़का

लखनऊ, 28 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान और बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर तेज बारिश होने की संभावना हैं। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आद्र्रता का स्तर कम होने से उमस से भी राहत मिलेगी। दिन में पूर्वांचल सहित अन्य हिस्सों में भी बारिश होने का अनुमान है।

मासम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 20 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 21 डिग्री सेल्सियस, इलाहााबद का 23 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493