बिहार में सुबह बदली छाई

पटना, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य में भारी बारिश नहीं होने की उम्मीद जताई है। हालांकि, राज्य के कुछ क्षेत्रों में हालांकि हल्की बारिश हो सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और गया एवं पूर्णिया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 29 डिग्री सेल्सियस और गया का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 7.30 मिलीमीटर और भागलपुर में 16.70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493