हरियाणा में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित : एनएचए

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहारए जाने के तीन दिन बाद हरियाणा में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है लेकिन नियंत्रण में है।

मंत्रालय ने जारी बयान में कहा, “हरियाणा के डीजीपी कंट्रोल रूम से 28 अगस्त को आई रिपोर्ट के अनुसार इस हिंसा में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से पंचकूला में 17, सिरसा में छह और चंडीगढ़ में 12 लोगों की मौत हुई है। घायलों की कुल संख्या 204 है।”

बयान के मुताबिक, हरियाणा के सभी जिलों में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू है।

बयान के मुतबिक, “सेना की टुकड़ियां लगातार फ्लैग मार्च कर रही हैं।”

मंत्रालय ने यह भी कहा कि पंचकूला में नजर रखी जा रही है क्योंकि शुक्रवार को अदालत के फैसले के बाद सर्वाधिक हिंसा यहीं हुई थीं।

सीबीआई की विशेष अदालत दोपहर 2.30 बजे दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख के खिलाफ सजा का ऐलान करेगी।

उन्हें सात साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493