डोकलाम से भारतीय सेनाएं पीछे हटीं : चीन

बीजिंग, 28 अगस्त (आईएएनएस)। चीन ने सोमवार को कहा कि भारत ने डोकलाम से अपनी सेनाएं हटा दी हैं लेकिन चीन की सेनाएं क्षेत्र में बनी रहेंगी और क्षेत्र में अपनी संप्रभुता कायम रखेगी।

चीन ने कहा कि चीन के सीमा गश्ती दल डोकलाम में गश्ती करते रहेंगे।

चीन के विदेश मंत्रालय का यह बयान भारत के सोमवार को जारी उस बयान से बिल्कुल अलग है, जिसमें कहा गया था कि दोनों देशों के बीच डोकलाम से सेनाएं हटाने पर सहमति बनी है।

डोकलाम में भारत और चीन के बीच बीते जून से ही गतिरोध बना हुआ है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा था, “हम अपने विचारों को व्यक्त कर सके एवं अपनी चिंताओं और हितों को साझा करने पाए ।”

बयान के मुताबिक, “इस आधार पर डोकलाम पर सेनाओं को हटाने पर सहमति बनी है, जो जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493