विश्व कप क्वालीफायर के लिए अर्जेटीना टीम में 3 नए चेहरे

ब्यूनस आयर्स, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच जॉर्ज सैम्पोली ने उरुग्वे और वेनेजुएला के साथ होने वाले विश्व कप क्वालीफायर मुकाबलों के लिए तीन नए चेहरों को मौका दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक राइट बैक फेबरिसियो बुस्तोस, बोका जूनियर्स के स्ट्राइकर डारियो बेनेडिटो और लानुस के फारवर्ड लाउटारो अकोस्टा को राष्ट्रीय टीम में पहली बार शामिल किया गया है।

इसके अलावा एक दशक पहले अपने देश के लिए पहला मैच खेलने वाले रिवर प्लेट के दिग्गज लेफ्ट बैक जेवियर पिनोला को भी मौका दिया गया है।

अर्जेंटीना को मोंटेवीडियो में उरुग्वे के साथ गुरुवार को खेलना है जबकि उसके पांच दिन बाद उसे ब्यूनस आयर्स में उसे वेनेजुएला के साथ खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493