वरुण, प्रीति, करण ने नेहा धूपिया के जन्मदिन पर मचाया धमाल

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने 27 अगस्त को अपने जन्मदिन पर मुंबई में अपने बॉलीवुड के दोस्तों के लिए शानदार पार्टी दी, जिसमें उनके खास दोस्त फिल्मकार करण जौहर भी शामिल हुए।

पार्टी में मनीष मल्होत्रा, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, वरुण धवन, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान, पत्नी महीप कूपर के साथ अभिनेता संजय कपूर, सुजैन खान, पति कुणाल खेमू के साथ अभिनेत्री सोहा अली खान, डिनो मोरिया और कनिका कपूर जैसी फिल्मी हस्तियां नेहा के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए जुटीं।

वैसे, फिलहाल नेहा अपने ऑडियो सेलिब्रिटी शो ‘नो फिल्टर नेहा’ के दूसरे सत्र की मेजबानी कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493