बिहार : नदी किनारे मिले 2 युवकों के शव

गया, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले के गुरुआ थानाक्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को एक पूर्व नक्सली सहित दो लोगों के शव बरामद किए। पुलिस को अंदेशा है कि इन दोनों की पीट-पीटकर हत्या की गई है।

गुरुआ के थाना प्रभारी संदीप किशोर सिन्हा ने सोमवार को बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद सेरपुर गांव के समीप मोरहर नदी के किनारे से पुलिस ने दो युवकों के शव बरामद किए हैं। दोनों की पहचान अकोथरा गांव निवासी शंकर पांडेय और बालपुर गांव निवासी संदीप पांडेय के रूप में की गई है। दोनों मृतक रिश्ते में भाई थे।

सिन्हा ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों की हत्या अपराधियों ने पीट-पीटकर कर दी है। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार, मृतकों में से एक का संबंध नक्सली संगठन से बताया जाता है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493