एक लंबी लीग का आयोजन अधिक बेहतर होगा : विजयन

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल जगत के दिग्गज आई.एम. विजयन का मानना है कि दो लीग के बजाए एक लंबी लीग के आयोजन से खिलाड़ियों के चोटिल होने की आशंका कम होगी और उन्हें आराम भी मिल पाएगा।

इस सीजन में आई-लीग और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) साथ-साथ चल रहे हैं। ऐसे में एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) को अगले सीजन 2018-19 में दो लीग की बजाए एक लंबी लीग के आयोजन के लिए कहा है।

विजयन ने यहां सोमवार को राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान कहा कि छह माह की एक लीग खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद होगी। इससे उन्हें आराम के लिए समय मिलेगा और उनके चोटिल होने की आशंकाएं भी कम होंगी।

विजयान ने कहा, “टीमें भी बढ़ गई हैं। अगर उन्हें छह माह मिलेंगे, तो उनके चोटिल होने के खतरे भी कम होंगे और उन्हें आराम भी मिलेगा। इसलिए, यह विचार भी अच्छा है।”

केरल के निवासी और 2003 में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कर चुके विजयन ने इस ओर भी इशारा किया किस प्रकार से वर्तमान में खिलाड़ियों को पहले के खिलाड़ियों के मुकाबले अधिक सुविधाएं मिल रही हैं।

विजयन ने कहा कि जिस प्रकार का प्रशिक्षण अब खिलाड़ियों को मिल रहा है, वह पिछले समय में खिलाड़ियों को मिलने वाले प्रशिक्षण से कई बेहतर है।

पिछले कुछ साल में फुटबाल की स्थिति में सुधार के लिए विजयन ने आईएसएल का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि अब का अंतर केवल यह है कि फुटबाल जगत में शामिल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493