नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को बदली छाई हुई है, जिससे मौसम खुशनुमान बना हुआ है।
यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज आसमान में बदली छाई रहेगी। हल्की बारिश हो सकती है।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath