उप्र में बदली छाई, बारिश के आसार

लखनऊ, 29 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में मंगलवार को बादल छाए हुए हैं, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जाएगी। बादल छाए रहने से आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा, जिससे उमस से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान समाान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 23 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 21.4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493