..जब नशे की हालत में गलती से स्वीडन पहुंच गए ‘वैम्प्स’ के सदस्य

लंदन, 29 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटिश बैंड ‘वैम्प्स’ के सदस्य एक बार शराब का अधिक सेवन करने के बाद नशे की लत में लमोजिन से स्वीडन पहुंच गए थे।

लंदन, 29 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटिश बैंड ‘वैम्प्स’ के सदस्य एक बार शराब का अधिक सेवन करने के बाद नशे की लत में लमोजिन से स्वीडन पहुंच गए थे।

लड़कों के इस बैंड में ट्रिस्टन इवांस, जेम्स मैकवे, कोनोर बॉल और ब्रैडली सिम्पसन हैं। बैंड ने हाल ही में मार्टिन जेनसन के साथ अपना नया एकल गीत ‘मिडिल ऑफ द नाइट’ रिलीज किया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, जब बैंड के सदस्यों से पूछा गया कि उनके साथ रात के मध्य में कौन सी सनकपन वाली चीज हुई है तो इवांस ने खुलासा किया कि एक बार बहुत ज्यादा शैम्पेन पी लेने के बाद नशे की हालत में लिमोजिन से अलग देश में पहुंच गए थे।

इवांस ने ‘बैंग शोबिज’ को बताया, “हम अलग देश में पहुंच गए। हम अपनी लिमोजिन में थे और एक अन्य देश से दूसरे देश स्वीडन पहुंच गए। यह मजेदार था।”

उन्होंने कहा, “मैं नहीं जानता कि हम कहां जा रहे थे, वह लंबी रात थी। हमने बस शैम्पेन पी थी और मौज-मस्ती करते हुए वहां पहुंच गए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493