बिहार में स्कॉर्पियो, मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 मरे

मोतिहारी , 29 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, चिरैया थाना के फेनहारा गांव के रहने वाले तीन लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोतिहारी से चिरैया की ओर आ रहे थे, तभी चिरैया पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में मौके पर ही बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

चिरैया के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की पचान रामाश्रय राम, राजा पंडित और मिट्ठू दास के रूप में की गई है।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493