बलरामपुर-बहराइच राजमार्ग पर निर्माण कार्य के चलते दोनक्का के पास डायवर्जन होने से बलरामपुर जाने वाली बसें बहराइच-गोंडा मार्ग से होकर जाती हैं।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह यात्रियों को लेकर जा रही रोडवेज बस देहात कोतवाली के चितौरा के पास तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के चक्कर में पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में 18 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
देहात कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath