नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान में बदली छाई रहेगी। हल्की बारिश हो सकती है।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
दिल्ली में मंलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath