लीवरपूल का लेइपजिग के खिलाड़ी केइता के साथ करार

लीवरपूल, 30 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीवरपूल ने आरबी लेइपजिग क्लब के खिलाड़ी नेबी केइता के साथ करार की घोषणा की है।

केइता एक जुलाई, 2018 को प्रीमियर लीग के साथ जुड़ेंगे।

लीवरपूल की वेबसाइट पर जारी एक बयान में केइता ने कहा, “मैं इस करार से बेहद खुश हूं और अब मैं अगले ग्रीष्मकालीन सत्र में लीवरपूल क्लब में शामिल हो जाऊंगा।”

केइता ने कहा, “लेइपजिग के साथ मेरी प्रतिबद्धता क्लब के साथ मेरे करार की समाप्ति तक रहेगी। मैंने इस क्लब की जर्सी पहनने के बाद से अपना सारा समय इस क्लब को दिया। इस सीजन में मेरा लक्ष्य लेइपजिग को बड़ी उपलब्धियां हासिल करने में मदद करना है।”

लेइपजिग क्लब के मुख्य कार्यकारी ओलिवर मिंटजलाफ ने कहा कि वह एक अन्य साल के लिए केइता को टीम में बरकरार रख कर काफी खुश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493