बिहार में 3 नक्सली गिरफ्तार, कार्बाइन बरामद

गया, 30 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार भी जब्त किए गए हैं।

टेकारी के पुलिस उपाधीक्षक मनीष कुमार ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को तड़के कोंच थाना क्षेत्र के पलाकी सुल्तानी गांव में छापेमारी कर अनिल यादव नामक खूंखार नक्सली को गिरफ्तार किया है।

कुमार ने कहा कि यादव के पास से एक देशी कार्बाइन, सात कारतूस और कई नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली की कई मामलों में पुलिस को तलाश थी।

एक अन्य घटना में पुलिस ने मंगलवार शाम आंती थाना के कैथी गांव से भी दो नक्सलियों किशोरी साव और बिगन यादव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार दोनों नक्सली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के स्वयंभू जोनल कमांडर विपिन शर्मा उर्फ भूषण के नजदीकी हैं। पुलिस इन गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493