दिल्ली में निषेधाज्ञा समाप्त

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म मामले में दोषी करार देने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में लागू निषेधाज्ञा (धारा 144) बुधवार को समाप्त कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा ने कहा कि शहर में स्थिति की समीक्षा करने के बाद निषेधाज्ञा हटा दिया गया।

वर्मा ने कहा, “भले ही धारा 144 को हटा लिया गया है, लेकिन अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्थाएं कायम रहेगी और हम शहर में चौकस रहेंगे।”

हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के दोषी करार देने के बाद शहर भर में आगजनी की कई घटनाओं के बाद शुक्रवार रात उत्तर और मध्य पुलिस जिलों को छोड़कर दिल्ली के बाकी हिस्सों में धारा 144 लागू कर दी गई थी।

दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख के फैसले के बाद दिल्ली में हिंसा और आगजनी के मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493