महोबा, 30 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े गोलीबारी कर दो ट्रकों से अस्सी हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि बुधवार को दो ट्रक चालक कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग-86 पर डहर्रा गांव के पास स्टोन क्रैशर पर गिट्टी लोड कराने जा रहे थे, इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दोनों ट्रकों को रोक लिया और चालकों से अस्सी हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि दोनों ट्रक चालकों की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस अज्ञात नकाबपोश बदमाशों की तलाशी में जुट गई है।
dharmpath.com dharmpath