उप्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लड़ेंगे एमएलसी उपचुनाव : भाजपा

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दो उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा के आगामी विधान परिषद उपचुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा की।

भाजपा ने कहा कि योगी अपने मंत्रिमंडल के चार अन्य सदस्यों के साथ विधान परिषद का उपचुनाव लड़ेंगे।

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रियों के अलावा जो दो अन्य मंत्री उपचुनाव लड़ेंगे, उनमें स्वतंत्र देव सिंह व मोहसिन रजा शामिल हैं।

योगी अपने पूर्ववर्तियों अखिलेश यादव व मायावती की तरह ही राज्य विधान परिषद के सदस्य बनेंगे।

योगी ने 19 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। वह गोरखपुर से लोकसभा सांसद हैं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर से लोकसभा के सदस्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493