उप्र : फतेहपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 की मौत

पहली घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में हुई। मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी गांव के रहने वाले रफीक शाह अपनी बेटी से मिलने के लिए बिंदकी थाने के कोरवा गांव गए थे। बुधवार सुबह रफीक जंगल के लिए निकले थे। गांव से बाहर आते ही उन्हें एक स्कूल बस ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी।

दूसरी घटना बकेवर थाना क्षेत्र में हुई। यहां कानपुर नगर निवासी रामखेलावन अपने साढ़ू रामप्रकाश के साथ बाइक से अपने बेटे संतोष की ससुराल किमिदियापुर थाना कोतवाली फतेहपुर के लिए निकले थे। रास्ते में बकेवर तिराहे पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क की पटरी पर फिसल गई और रामखेलावन सड़क पर आ गिरे। पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493