वाशिंगटन, 31 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस से कर सुधार संबंधी अभियान शुरू किया है। हालांकि, कर सुधार के लिए कांग्रेस से मंजूरी आवश्यक है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “हमारे रोजगार एजेंडा की नींव बीते 30 वर्षो मेंपहली बार हमारे कर कोड में सुधार करना है।”
उन्होंने कहा, “मैं कर सुधार के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर काम करने को लेकर प्रतिबद्ध हूं। मैं चाहता हूं कि कांग्रेस इस पर खरा उतरे।”
ट्रंप ने अपने भाषण में कर सुधार के लिए चार सिद्धांतों का खाका पेश किया। इसमें कर सुधार की सरल, निष्पक्ष और आसन समझ। वैश्विक प्रतिस्पर्धी कर कोड, मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कर सुधार और विदेशा से अरबों डॉलर वापसा लाना है। हालांकि, उन्होंने कर सुधार की कोई योजना नहीं बताई।
dharmpath.com dharmpath