मुंबई में ढही इमारत के मलबे से 5 लोगों को बचाया गया (लीड-1)

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण मुंबई में गुरुवार को जे.जे. हॉस्पिटल के पास स्थित एक चार मंजिला इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण मुंबई में गुरुवार को जे.जे. हॉस्पिटल के पास स्थित एक चार मंजिला इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

एक अधिकारी ने बताया कि इमारत ढहने के एक घंटे के भीतर ही मलबे में दबे पांच लोगों को बचा लिया गया। मलबे के नीचे फंसे और लोगों को बचाने का प्रयास जारी है।

दक्षिण मुंबई के भाजपा पार्षद अतुल शाह ने कहा कि अरसीवाला इमारत में भूतल के अलावा चार मंजिलें और थीं, जिनमें करीब 10 परिवार रहते थे।

शाह ने संवाददाताओं से कहा, “यह इमारत एक सदी से भी ज्यादा पुरानी थी और इलाके की अन्य कई इमारतों की तरह जर्जर हालत में थी। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसे खतरनाक इमारतों की सूची में शामिल किया गया था या नहीं।”

अग्निशमन विभाग के अनुसार इमारत की दो शाखाएं थी जो पूरी तरह ढह गईं।

विभाग के अनुसार, “मलबे में करीब 30-35 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इमारत ढहने के कारण का अभी पता नहीं चला है।”

घायलों को तत्काल जे.जे. अस्पताल ले जाया गया।

इमारत के मलबे को हटाने और उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों, दो जेसीबी मशीनों, क्रेनों और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493