उप्र : तेज रफ्तार पिकअप ने 2 युवकों को रौंदा, 1 की मौत

जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के मोरीला निवासी दीपू (22) गत मंगलवार को अपनी रिश्तेदारी में महरुआ थाना अंतर्गत गोपीपुर गांव आया हुआ था। बुधवार रात वह अपने रिश्तेदार चंदूलाल (25) के साथ साइकिल से अपने घर जा रहा था।

इस दौरान अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर बेवाना के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को रौंद दिया। बेवाना पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां इलाज शुरू होने के कुछ मिनट बाद चंदूलाल की मौत हो गई।

अकबरपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती दीपू की हालत गंभीर बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493