डायना को 20वीं पुण्यतिथि पर याद किया

लंदन, 31 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन में गुरुवार को राजकुमारी डायना की 20वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोली ब्लेयर द्वारा ‘पीपुल्स प्रिंसेज’ के रूप में वर्णित डायना की पेरिस में अपने प्रेमी डोडी अल फायेद के साथ 31 अगस्त 1997 में कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह उस समय 36 वर्ष की थीं।

बुधवार को डायना के बेटों प्रिंस विलियम व प्रिंस हैरी ने केनसिंग्टन पैलेस का दौर किया, जहां डायना, प्रिंस चार्ल्स के साथ शादी और तलाक के बाद 15 साल रही थीं।

डायना के बेटे अपनी मां की पुण्यतिथि को निजी तौर पर मना रहे हैं लेकिन पूरे ब्रिटेन में उनकी याद में सार्वजनिक कार्यक्रम हुए हैं।

दुर्घटना के दौरान डायना की कार पेरिस के पोंट डी ल अल्मा टनल पर दूसरे वाहन से टकरा गई थी। 2008 में जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि डायना की कार का ड्राइवर हेनरी पॉल पीछे लगे प्रेस फोटोग्राफरों से बचने के लिए वाहन को तेज चला रहा था। वाहन चलाने के दौरान उसने शराब पी हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493