उप्र : राज्यपाल ने बाढ़ राहत सामग्री रवाना किया (फोटो सहित)

राज्यपाल राम नाईक ने कहा, “जब कोई कठिनाई में होता है तब दूसरे लोगों ने उनकी सहायता के लिए बिना मांगे स्वयं कुछ भेज दिया, यह एक सुखद अनुभूति प्राप्त करने वालों के लिए भी होती है। वैसे देखा जाए तो प्राकृतिक रूप से बाढ़ आपदा उत्तर प्रदेश में है, लेकिन प्रकृति कोई देश या स्थान नहीं देखती है। अमेरिका में 40 से अधिक लोगों का बाढ़ के कारण निधन हो गया है। प्राकृतिक आपदा जब आती है तो मन में दूसरों को मदद करने की भावना आती है। इस अवसर पर सभी सहयोग करने वालों को धन्यवाद।”

नाईक ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद कर अपना कर्तव्य कर रही है, लेकिन यह बात महत्वपूर्ण है कि स्वयंसेवी संस्थाएं ऐसे अवसर पर अपनी ओर से भी सहयोग प्रदान कर रही हैं।

राज्यपाल ने विश्वास जताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री सीधे उन तक पहुंचेगी। बाढ़ के बाद अनेक प्रकार की बाढ़जनित बीमारियां बढ़ जाती है, जिनके प्रति भी संवेदनशीलता से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि उम्मीद संस्था ने पूर्व में नेपाल में भूकंप पीड़ितों के लिए भी ऐसी ही सहायता भेजी थी।

इस अवसर पर उम्मीद संस्था के संस्थापक बलवीर सिंह मान, संयोजक उमेश पाटिल, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली उपस्थित थे।

बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजने में उत्तर प्रदेश मराठी समाज, भूतनाथ व्यापार मंडल, गड़बड़झाला व्यापार मंडल, ड्रीम्ज इंफ्रावेंचर्स, सेंट जोसफ इंटर कॉलेज, सेंट मीराज इंटर कॉलेज, यूनिवर्सल बुक्स सेलर्स, जेजे बेकर्स, निर्मल मार्ट्स स्कूल ड्रेसेस, इनएचइस फाउंडेशन, ब्राइनोब्रेन, गुरुद्वारा सिंह सभा आलमबाग, जय जगत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, शराब बंदी संघर्ष समिति जैसी लखनऊ की संस्थाओं ने सहयोग किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493