कोलकाता : कॉल सेंटर कर्मचारी की 13वीं मंजिल से गिरकर मौत

कोलकाता, 31 अगस्त (आईएएनएस)। अपना जन्मदिन मनाने के एक दिन बाद यहां एक कॉल सेंटर कर्मचारी की अपने कार्यालय भवन की 13वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कर्मचारी के परिवार का कहना है कि उसकी हत्या की गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना बुधवार की रात आईटी हब साल्ट लेक के सेक्टर 5 में हुई। अभिषेक बौरी गोदरेज वाटरसाइड भवन से गिर गए, जहां उनका ऑफिस है।

अधिकारी ने कहा, “उनके परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिवारवालों का आरोप है कि अभिषेक के सहकर्मियों ने ही उनकी हत्या की है। हम इसकी जांच कर रहे हैं कि वह इस ऊंचाई से कैसे गिरे।”

अभिषेक ने 29 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया था। परिवारवालों का आरोप है कि उनके सहकर्मी हमेशा उन्हें तंग करते थे और अपने जन्मदिन के दिन रात को घर आने के बाद वह परेशान थे।

अधिकारी ने कहा, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चलेगा कि यह घटना एक दुर्घटना है या हत्या।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493