जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे घाटमपुर थाना के बिरहर चौकी क्षेत्र के ग्राम हस्कर निवासी 65 वर्षीय रामखेलावन पाल अपने पुत्र के साढ़ू राजकुमार के साथ मोटरसाइकिल से अपने पुत्र संतोष पाल की ससुराल जगन्नाथ पुर थाना मलवां जा रहे थे जैसे ही वह बकेवर तिराहे पर पहुंचे तो रामखेलावन मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर गया। उसी समय जहानाबाद की तरफ से गिट्टी लदे अज्ञात ट्रक ने रौंद डाला और गाड़ी सहित निकल भागा।
घटना स्थल पर ही रामखेलावन की हुई मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath