..और मंत्री ने खुद की सरकारी बस की धुलाई

वाराणसी के दो दिनी दौरे पर आए परिवहन मंत्री गुरुवार सुबह गोलगड्ड स्थित काशी बस डिपो पहुंचे, जहां बसों में फैली गंदगी देख भड़के और तो वहां मौजूद गंदगी को देखकर भड़के और बेहद गंदी दिख रही एक बस को खुद हाथों में पानी का पाइप लेकर साफ करने लगे। विभाग के अधिकारी और कर्मियों ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन मंत्री जी बस के अंदर घुस गए, बस की धुलाई करने में जुट गए। यहां तक कि बस के टायरों को भी पानी से साफ किया।

परिवहन मंत्री ने डिपो में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से साफ सफाई रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी चाहें तो रोज एक बस की सफाई का जिम्मा उठा लें। अगर ऐसा हो गया तो हम लोग सरकारी बसों को भी निजी बसों की तरह चमाचम रख सकते हैं।

उन्होंने कहा, “अगर अब किसी भी बस में अधिक गंदगी मिली, तो फिर चालक जिम्मेदार होंगे। आज मैंने शुरुआत की है, कोशिश करूंगा कि हर महीने एक बस की अपने हाथों से धुलाई करूं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बस कर्मचारी महीने में एक दिन जरूर अपने हाथों से बसों को साफ करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493