दीपावली के पूर्व 13 लाख किसानों को 2100 करोड़ का बोनस : रमन

यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को दोपहर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मामले में सहमति मिल गई है। गुरुवार शाम तक आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे। इससे प्रदेश के 13 लाख किसानों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। इसके पूर्व सन 2013-14 में सरकार ने 2,374 करोड़ रुपये बोनस के तौर पर बांटे थे।”

उन्होंने कहा, “बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। वहीं प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को छोटे कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए कहा गया है। बैठक में मिशन 2018 के लिए चर्चा की गई।”

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव ने कहा, “यह दबाव में लिया गया निर्णय है। सरकार ने पांच वर्ष तक बोनस देने की बात कही थी। जीएसटी के बाद किसानों पर बोझ पड़ा है। किसानों को जो वास्तविक क्षति हुई है उसकी पूर्ति होनी चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493