कभी टेलर स्विफ्ट की प्रशंसक थीं किम कार्दशियां

लॉस एंजेलिस, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां एक जमाने में गायिका टेलर स्विफ्ट को पसंद करती थीं और उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक थीं।

किम के पूर्व पति एवं रैपर कान्ये वेस्ट द्वारा उनकी अल्बम में स्विफ्ट का मजाक बनाने के बाद से किम और स्विफ्ट के बीत बातचीत बंद है।

रेड कॉर्पेट पर एक बार किम ने साक्षात्कार के दौरान बताया था कि वह कभी स्विफ्ट को पसंद करती हैं।

किम ने 2009 में रेड कॉर्पेट पर स्विफ्ट को लेकर अपना प्यार जाहिर किया था।

जब उनसे पूछा गया कि उनके आईपॉड पर वह कौन सा गाना अधिक सुनती हैं तो इसके जवाब में किम ने ईटीऑनलाइन डॉट कॉम को बताया, “टेलर स्विफ्ट का लव स्टोरी। मुझे टेलर पंसद है। मैं उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक हूं।”

हालांकि, किम ने यह खुलासा 2009 में किया था, जब स्विफ्ट की पहचान एक कंट्री सिंगर की थी और किम ने वेस्ट से शादी नहीं की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493