उप्र : पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर

लखनऊ, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में शुक्रवार तड़के शहीद पथ पर स्टेडियम के पास पुलिस मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश ढेर हो गया। हालांकि उसका साथी मौके से भाग निकला।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान सुरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के मुताबिक, सुरेंद्र पर हत्या व अन्य गंभीर अपराध के कई मामले दर्ज हैं। उसकी काफी समय से तलाश की जा रही थी। लखनऊ में लम्बे समय बाद इस तरह मुठभेड़ में कोई बदमाश मारा गया है। बदमाश के पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493