पटना, 1 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार तड़के हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ बारिश अथवा गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 27.3 डिग्री तथा गया का 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, गया का 34.1 डिग्री, भागलपुर का 34.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी पटना में 38 मिलीमीटर तथा गया में 12.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath