स्पेन में उत्तर कोरिया के राजनयिकों की संख्या घटेगी

मेड्रिड, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन सरकार ने उत्तर कोरिया के राजदूत किम होक चोल को तलब कर मैड्रिड में उत्तर कोरिया के राजनयिकों की संख्या तीन से घटाकर दो करने के अपने फैसले से अवगत कराया।

समाचार एजेंसी एफे ने गुरुवार को बताया कि यह कदम किम जोंग उन के नेतृत्व में उत्तर कोरिया द्वारा किए गए मिसाइल परीक्षण पर प्रतिक्रियास्वरूप उठाया गया है।

राजनयिक सूचना कार्यालय द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, स्पेन के विदेश मंत्रालय ने राजदूत को बताया कि स्पेन, उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षणों और बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण की निंदा करता है, विशेष रूप से हाल ही में किए गए मिसाइल परीक्षण की।

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने हाल ही में जापान के ऊपर से मिसाइल दागी थी, जो उत्तरी प्रशांत सागर में जा गिरी थी।

स्पेन सरकार ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण और मिसाइल परीक्षण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का उल्लंघन है।

स्पेन ने यह भी बताया कि उत्तर कोरियाई दूतावास को पहले ही चेतावनी दी गई थी कि इस तरह की गतिविधियों को जारी रखना द्विपक्षीय संबंधों के लिए खराब होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493