अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार के प्रतिरूपों को बनाने के लिए कंपनियों का चयन

वाशिंगटन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका ने चार कंपनियों के नामों की घोषणा की है जो प्रस्तावित अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर बनने वाली दीवार के प्रतिरूपों को तैयार करेंगी।

‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (सीबीपी) के अधिकारियों ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इन कंपनियों में अलाबामा की कैडेल कंस्ट्रक्शन ऑफ मॉन्टगोमेरी, एरिजोना की फिशर सैंड एंड ग्रेवेल ऑफ टेंपल, ह्यूस्टन की स्टरलिंग कंस्ट्रक्शन व फिलाडेल्फिया की येट्स एंड सन्स कंस्ट्रक्शन शामिल हैं।

यह कंपनियां कैलिफोर्निया में सान डियागो सीमा के किनारे दीवार के प्रतिरूप को बनाएंगी और इसके लिए उनके पास दो करोड़ डॉलर का बजट होगा।

सीबीपी के कार्यवाहक उपायुक्त रोनाल्ड विटीलो ने कहा कि प्रतिरूपों को सैन डिएगो के नामित क्षेत्र में बनाया जाएगा और अधिकारियों की एक टीम को दीवार के ऊपर और नीचे से प्रवासियों केआगमन को रोकने में दीवार की प्रभावशीलता का निर्धारण करने का काम सौंपा जाएगा।

सभी प्रतिरूप नौ मीटर (30 फुट) और 5.5 से नौ मीटर (18-30 फुट) की ऊंचाई के बीच होंगे।

विटीलो ने कहा कि इसके बाद सरकार इन कंपनियों के साथ बैठकर निर्माण में लगने वाले समय पर चर्चा करेगी। चर्चा कुछ सप्ताहों के भीतर होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493