थेरेसा मे ने जापान के सम्राट से मुलाकात की

टोक्यो, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने शुक्रवार को जापान के सम्राट अकीहितो से मुलाकात की।

यह मुलाकात थेरेसा के जापान के दौरे के आखिरी दिन हुई।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अकीहितो (83) ने इम्पीरियल पैलेस में थेरेसा मे का स्वागत किया। यहां दोनों के बीच लगभग 20 मिनट तक बात हुई।

प्रवक्ता ने बताया कि अन्य मुद्दों के अलावा सम्राट की दूसरी पोती राजकुमारी काको के बारे में भी बात हुई। काको यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स में पढ़ाई के लिए इसी महीने ब्रिटेन जा रही हैं।

थेरेसा ने गुरुवार शाम को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की। इस दौरान यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन के बाहर निकलने और उत्तर कोरिया द्वारा जापान के ऊपर से छोड़ी गई मिसाइल पर चर्चा हुई।

दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर भी सहमति बनी, जो ब्रिटेन के ईयू से बाहर निकलने के बाद होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493