अमेरिकी ओपन : नडाल, फेडरर तीसरे दौर में

न्यूयार्क, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर को साल के चौथे एवं अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के तीसरे दौर में एक बार फिर पांच सेट का मैच खेलना पड़ा। वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल को भी तीसरे दौर में जगह बनाने के लिए थोड़ा पसीना बहाना पड़ा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फेडरर ने रूस के मिखाइल यूझनी को गुरुवार को पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में 6-1, 6-7(3), 4-6, 6-4, 6-2 से मात दी। यह मैच तीन घंटे तक चला। यह फेडरर और मिखाइल के बीच 17वां मुकाबला था जिसमें सभी मैचों में फेडरर विजेता रहे हैं।

इससे पहले दूसरे दौर में पहुंचने के लिए फेडरर ने अमेरिका के युवा खिलाड़ी फ्रांसेस टियाफोए के साथ भी पांच सेटों का मुकाबला खेला था।

मैच के बाद फेडरर ने कहा, “हमेशा ऐसा नहीं होता है। पहले मैं जीतता था या सीधे सेटों में हार जाता था। लेकिन इस तरह के मुकाबलों में मजा आता है। मैं अब काफी तैयार महसूस कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “दूसरा सेट हारना मेरे लिए मुश्किल था जबकि उसके लिए बहुत बड़ी बात थी। इसने मुझे मुश्किल में डाल दिया था। मुझे वापसी करनी थी।”

पुरुष एकल के अन्य मैच में नडाल ने पहला सेट हारने के बाद जापान के टारो डेनिएल को मात दी।

नडाल ने टारो को 4-6, 6-3, 6-2, 6-2 से हराया।

नडाल ने मैच के बाद कहा, “यह काफी जरूरी जीत थी। यह सही है कि मैं अच्छा नहीं खेला, लेकिन यह सच है कि मैं तीसरे दौर में पहुंच गया हूं।”

अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने स्पेन के एड्रीयन मेनेनडेज को 6-2, 6-3, 7-6(3) से मात दी। वही आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने अमेरिका के टेलर फ्रीट्ज को 6-4, 6-4, 4-6, 7-5 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493