मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल रविवार को

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे।

सूत्रों ने कहा कि रविवार सुबह 10 बजे मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा और उसका विस्तार किया जाएगा।

फेरबदल से पूर्व कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने गुरुवार रात केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि कई अन्य मंत्रियों ने भी इस्तीफे की पेशकश की है।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती, राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह, कलराज मिश्रा, निर्मला सीतारमण, महेंद्र नाथ पांडे, फग्गन सिंह कुलस्ते और संजीव बालियान ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए अपने इस्तीफों की पेशकश की है।

मई 2014 में मोदी के सत्ता में आने के बाद से केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीसरी बार फेरबदल होने जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493