विश्व कप-2030 की संयुक्त दावेदारी पेश करेंगे पराग्वे, उरुग्वे और अर्जेटीना

एसुनसियोन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। पराग्वे, उरुग्वे और अर्जेटीना ने 2030 में होने वाले फीफा विश्व कप की मेजबानी के लिए संयुक्त रूप से दावेदारी पेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं।

इस बात की जानकारी, कोनमेबोल, दक्षिण अमेरिका फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष ने दी।

समाचार एजेंसी एफे ने यहां पराग्वे के राष्ट्रपति होरासियो कार्टस के साथ हुई बैठक के बाद एलेजांद्रो डोमिनग्वेज के हवाले से लिखा , “कॉनमेबोल की नंबर-1 प्राथमिकता 2030 में होने वाले विश्व कप के लिए संयुक्त रूप से काम करना है, जहां से इसकी शुरुआत हुई थी।”

डोमिनग्वेज ने कहा कि विश्व कप के लिए दावेदारी पेश करने का फैसला इन तीनों देशों के बीच अच्छे संबंधों को देखते हुए इन तीनों देशों की फुटबाल महासंघों के अध्यक्षों के बीच बातचीत के बाद लिया।

उन्होंने कहा कि इन तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों को अभी भी एक बैठक करने की जरूरत है।

डोमिनग्वेज ने कहा है कि विश्व कप मैचों के लिए कुल 12 मैदान उपलब्ध हो सकते हैं जिसमें से आठ अर्जेटीना, दो पैराग्वे और दो उरुग्वे में हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि प्रस्ताव क्या होगा यह कहना जल्दबाजी होगी।

पहला विश्व कप 1930 में उरुग्वे में खेला गया था। इस विश्व कप में मेजबान टीम ने अर्जेटीना को 4-2 से मात दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493