‘द कपिल शर्मा शो’ ले रहा छोटा सा ब्रेक

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। सोनी एंटरटेंमेंट चैनल ने कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में एक छोटे अंतराल की घोषणा की है। वहीं, इससे कुछ दिनों पहले एक कड़ी में अपनी फिल्म के प्रचार के सिलसिले में आए अभिनेता अजय देवगन कपिल शर्मा का इंतजार करने के बाद सेट छोड़कर चले गए थे।

यह स्पष्टीकरण इस प्रसिद्ध कॉमेडी शो की जगह ‘द ड्रामा कंपनी’ शो शुरू होने की खबरों के बीच दिया गया है।

चैनल के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “कपिल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जिस कारण हम आपस में सलाह-मशविरा करने के बाद एक छोटा ब्रेक लेने पर सहमत हुए हैं। हालांकि, एक बार कपिल पूरी तरह से ठीक हो जाएं, तो हम एक बार फिर से शूटिंग शुरू करेंगे। हम कपिल के साथ अपने रिश्ते की कद्र करते हैं और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “यह शो कहीं नहीं जा रहा है। यह अभी भी यहीं है और हम शो की पुरानी कड़ियों को शाम आठ बजे से पुनप्र्रसारित करेंगे। अभी कोई नया एपिसोड शूट नहीं होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493