उप्र में आंशिक बदली

लखनऊ, 2 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार को आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है। दिन में बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन में आद्र्रता का स्तर कम होने से उमस से राहत मिलने की संभावना है। आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा, शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 21़ 1 डिग्री, इलाहाबाद का 21.3 डिग्री, बनारस का 22़ 1 डिग्री और झांसी का 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493