नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 76 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में राजधानी में 4.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath