छग : प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान खाक (फोटो सहित)

घटना की जानकारी एसडीएम प्रकाश सर्वे ने दी। उन्होंने कहा कि आग लगने की सूचना तत्काल निगम के दमकल विभाग में दी गई। मौके पर पहुंचकर दमकल की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना शनिवार दोपहर करीब बारह बजे की थी। अभिषेक प्लास्टिक गोदाम में लगी आग धीरे-धीरे फैलने लगी। पूरा गोदाम आग की लपटों में आ गया। गोदाम से उठता धुंआ दूर से नजर आ रहा था। ऐसे में बंगुरसिया सहित आसपास के गांव के लोग यहां काफी संख्या में इकट्ठा हो गए। जानकारी मिलते ही जिंदल का एक फायर फाइटर और निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

प्लास्टिक गोदाम के करीब एक पटाखा गोदाम है, यदि आग इस गोदाम को भी चपेट में ले लेती, तो भयंकर हादसा हो सकता था। लिहाजा, प्लास्टिक गोदाम में भयंकर आग के कारण लोगों में दहशत का माहौल था। बताया जा रहा है कि दो दिनों से प्लास्टिक गोदाम बंद था और जब सुबह यहां काम करने वाले लोग पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि गोदाम से धुआं निकल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम प्रकाश सर्वे व चक्रधर नगर थाना पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

एसडीएम ने बताया कि प्रबंधन से आग बुझाने के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी ली जाएगी। साथ ही साथ आग लगने के क्या कारण थे, इसका भी पता लगाया जाएगा। उन्होंने इस बात को माना कि पास ही स्थित पटाखा गोदाम तक यदि आग पहुंच जाती तो बड़ी घटना घटने से क्षेत्र के लोगों को नुकसान पहुंचता। इस संबंध में बताया जा रहा है कि गोदाम में आग लगने के कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493